गम्हरिया में सुनील महतो की जयंती पर सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि
गम्हरिया(प्रकाश कुमार गुप्ता): जमशेदपुर के शहीद सांसद सुनील महतो की 60वीं जयंती के अवसर पर रविवार को छोटा गम्हरिया स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी और झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सांसद जोबा माझी सहित झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर सुनील महतो को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने “सुनील महतो अमर रहे” के नारे लगाए।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, अमृत महतो और सन्नी सिंह, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, अजीत तिर्की, केपी सोरेन, सुसेन महतो, जगदीश महतो, मंगल माझी, शंकर मुखी, रामु महतो, बबलू प्रधान और अनिल सोरेन सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने शहीद सांसद सुनील महतो के योगदान को याद किया।

