Newsझारखण्ड

गुवाहाटी में होने वाली जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के 27 कराटेकार लेंगे भाग

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 43वीं जेकेएआई राष्ट्रीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप, राष्ट्रीय कराटे ट्रेनिंग कैंप, 13वीं वेटरन नेशनल कराटे चैंपियनशिप सह 18वीं क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 16 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक शारुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम, गुवाहाटी (असम) में किया जाएगा।

 

पांच दिवसीय इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर, ब्लैक बेल्ट परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक एवं जज-रेफरी की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम का संचालन जापान से आए जेकेए हेडक्वार्टर के प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट सिहान तातसुया नाका, 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट सिहान ताकुया तानियामा तथा जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट सिहान आनंद रत्ना द्वारा किया जाएगा।

 

इस चैंपियनशिप में जेकेएआई झारखंड की ओर से कुल 27 कराटेकार भाग लेंगे। इनमें 2 कराटेकार वेटरन नेशनल कराटे चैंपियनशिप, 10 कराटेकार क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप तथा 15 कराटेकार सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

 

झारखंड टीम में टीम मैनेजर सेंसाई डॉक्टर अमरेश अनीश, टीम कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह, कप्तान मानसिंह बानरा, उपकप्तान निरंजन कुमार दास के साथ रवि मछुआ, अंशु विश्वकर्मा, सावन कुमार मोहंती, बिना मुंडा, पार्वती लौदा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरूली, भावनी कुमारी, रूबेन हेरेंज, माहिर विलशन गागराई, दीपिका सिंह, लक्ष्मी हेंब्रम, अंश मछुआ, अभनी माल्हो हेंब्रम, एलीना कोलुंडिया, मंगल तिरिया, दामोदर प्रसाद बारी, गौतम सुरीन, सौरभ बिरूवा, देवाशीष गोप, आदित्य सवैयाँ, एंजेल सरदार और शैलजा चौधरी शामिल हैं।

 

टीम की सफलता के लिए संत जेवियर चर्च चाईबासा के पारिश पेरिष्ट सह चाईबासा बार एसोसिएशन के सचिव फादर ऑगिस्टन कुल्लू, संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के प्रभारी राकेश तिग्गा, जेकेएआई झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली, समस्त पदाधिकारी एवं कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

जेकेएआई झारखंड टीम 14 जनवरी को चाईबासा से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेगी।

 

यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सह प्रमुख कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *