LatestNewsझारखण्डराजनीति

चाईबासा में बाबा शिबू सोरेन की जयंती पर झामुमो जिला समिति ने किया नमन

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से रविवार को चाईबासा के सरनाडीह स्थित मंत्री दीपक बिरुआ के आवासीय कार्यालय परिसर में झारखंड आंदोलन के महानायक और राज्य निर्माता बाबा दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि बाबा शिबू सोरेन का संघर्ष, जीवन, शिक्षा और आदर्श सदियों तक जनमानस को न्याय, स्वाभिमान और संघर्ष की राह पर प्रेरित करते रहेंगे। उनके विचार हमेशा समाज को दिशा दिखाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन (11 जनवरी 1944 – 4 अगस्त 2025) झारखंड के प्रमुख आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे, जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता है। उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया और झारखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी रहे।

इस मौके पर केंद्रीय सदस्य सुभाष बनर्जी, जिला सचिव राहुल आदित्य, दीपक प्रधान, मोहम्मद इकबाल अहमद, लवकिशोर पूर्ति, प्रेम मुंडरी, मोनिका बोईपाई, प्रेम गुप्ता, दुर्गा चरण देवगम और अभिषेक सिंकू ने भी अपने विचार रखे।

 

कार्यक्रम में मंजीत हसदा, अर्जुन बानरा, कैसर परवेज, देवेन्द्र बारी, लखन हेंब्रम, सतीश सुंडी, मंगल सिंह तीयू, दुबुलिया बारी, राजू सुंडी, प्रधान गोप, मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, नितेश करुवा, बसंती सुंडी, सुमी पूर्ति सिंकू, सुनीता देवगम, सोमवारी नाग, शीला जामुदा, सुखमति बानरा कोड़ा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *