Newsझारखण्ड

यंग झारखंड ने फ्रेंड्स कोल्टस को 126 रन से हराया, अगले चक्र में प्रवेश

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब चाईबासा ने फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा को 126 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

 

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग झारखंड की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाए। टीम की ओर से सन्नी मिश्रा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए और मात्र दो रन से शतक से चूक गए। अमोस एक्का ने 46, सत्यम यादव ने 44, सूरज कुमार ने 37, राजीव रंजन ने 29 और प्रशांत कुमार ने 20 रन का योगदान दिया।

 

फ्रेंड्स कोल्टस की ओर से आयुष निषाद ने 69 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि भूपेंद्र बालमुचू, राहुल पिंगुवा, नारायण हेंम्ब्रम और अनित रोशन कुजूर को 1-1 विकेट मिला।

 

329 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स कोल्टस की टीम 27.1 ओवर में 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अनित रोशन कुजूर ने 9 चौकों की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए। अंकित शर्मा ने 30, यश कुमार ने 26 और यश राज ने 24 रन बनाए।

यंग झारखंड की गेंदबाजी में सत्यम यादव ने 32 रन देकर 3 विकेट, सन्नी मिश्रा ने 40 रन देकर 3 विकेट, अमोस एक्का ने 22 रन देकर 2 विकेट और आशीष तनवर ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

 

इस प्रतियोगिता में सोमवार को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा से होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *