Newsझारखण्ड

कमारहातु के पाइकिराय देवगम बने कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन मुंबई के अध्यक्ष

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु निवासी तथा मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वरीय वैज्ञानिक सहायक के पद पर कार्यरत पाइकिराय देवगम को महाराष्ट्र के सामाजिक संगठन कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है।

 

उल्लेखनीय है कि कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड से बाहर नौकरी कर रहे लोगों के आपसी सहयोग और सामाजिक कार्यों के उद्देश्य से गठित संगठन है। संगठन के पुनर्गठन के बाद पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा (पूर्व चीफ लोकोमोटिव इंस्पेक्टर, मुंबई) ने एसोसिएशन से संबंधित दस्तावेज सौंपते हुए पाइकिराय देवगम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी।

 

पुनर्गठित एसोसिएशन में पाइकिराय देवगम को अध्यक्ष, सागर गागराई को उपाध्यक्ष, बरेन पुरती को सचिव, सतीश तियू को सहायक सचिव, राजेन्द्र सोय को कोषाध्यक्ष तथा दुलुराम डांगिल को सहायक कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी समिति में पीसी कालुंडिया, लीलावती मुंडा, दमयंती केराई, खुशबू सावैयां और लखन पाड़ेया को शामिल किया गया है।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष पाइकिराय देवगम ने कहा कि एसोसिएशन अपने उद्देश्य के अनुरूप बेहतर ढंग से कार्य कर रहा है। इसलिए मौजूदा कार्यप्रणाली में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा, बल्कि संगठन के हित में कुछ नए बिंदुओं को जोड़ा जाएगा।

 

पाइकिराय देवगम के अध्यक्ष चुने जाने पर कमारहातु के बुद्धिजीवियों कृष्णा देवगम, सोमय देवगम, सुरजा देवगम, सोनाराम देवगम, दीनबंधु देवगम, मुंडा बिरसा देवगम, मुखिया जुलियाना देवगम, कृष्णा पाड़ेया, नारायण देवगम, संजीव देवगम और सामु देवगम ने हर्ष व्यक्त किया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *