JamshedpurNewsझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति समारोह

 

जमशेदपुर, 13 जनवरी 2026:

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने अपने संबोधन में सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग नामों एवं परंपराओं के साथ मनाया जाता है, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।

वहीं महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती संगीता महतो ने झारखंड में मनाए जाने वाले टुसु पर्व के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मकर संक्रांति के विशेष पारंपरिक पकवान विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए। इसके पश्चात शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पतंग उड़ाकर कार्यक्रम का आनंद लिया और उत्सव का समापन किया।

कार्यक्रम का संचालन तूफान मंडल एवं बरखा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।

मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *