Newsझारखण्ड

बागूनहातु हो समाज भवन में भाजपा नेता दिनेश कुमार ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 

 

बागूनहातु स्थित हो समाज भवन प्रांगण में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, दिनेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की एक एक कंबल का दान, बचा सकता है किसी की जान, सर्दी में अपनों के साथ-साथ, जरूरतमंदों का भी रखें ध्यान।” दिनेश कुमार ने कहा की जरूरतमंदो की सेवा करना समाज के प्रति हमारा दायित्व है। भविष्य में भी ऐसे जनसेवी कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

 

कार्यक्रम में दिनेश कुमार की पत्नी प्रीति, रवि सवैया, शिवचरण बारी, उपेंद्र बनरा, सुरा बुरुली, नागेश्वरी विरुआ, सरस्वती सवैया, राजा तुबिद, पोलु गगराई, डिबार पूर्ति, विश्वजीत बहेरा, पंकज पूर्ति, विक्रम हेंब्रम, सोनाराम पडेया, कुमार आशुतोष, साकेत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *