Newsझारखण्ड

महिला कॉलेज चाईबासा में GE विशेष परीक्षा 2025 को लेकर आवश्यक सूचना जारी 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के परीक्षा विभाग के पत्रांक संख्या KU/CE/NC/15-18/2026 दिनांक 07 जनवरी 2026 के संदर्भ में आयोजित बैठक के निर्णय के आलोक में महिला कॉलेज, चाईबासा द्वारा GE विशेष परीक्षा 2025 को लेकर अति आवश्यक सूचना जारी की गई है।

 

महिला कॉलेज, चाईबासा की सत्र 2017–2020, 2018–2021, 2019–2022, 2020–2023 तथा 2021–2024 की उन सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है, जिन्होंने GE 2 परीक्षा फॉर्म भरा है। संबंधित छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि वे दिनांक 15 जनवरी से 17 जनवरी 2026 के बीच महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने विषय के विभागाध्यक्ष से अवश्य मिलें।

 

छात्राओं को अपने साथ GE 2 परीक्षा फॉर्म की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। विभागाध्यक्ष से मिलकर छात्राएं आंतरिक परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगी, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

 

महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित तिथि के भीतर महाविद्यालय पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। निर्धारित समय-सीमा के बाद जानकारी प्राप्त न करने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या की जिम्मेदारी स्वयं छात्रा की होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *