Newsझारखण्ड

मकरसंक्रांति पर चोया पहुंचीं जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, ग्रामीणों के साथ मनाया पर्व

 

झींकपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): मकरसंक्रांति पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू झींकपानी प्रखंड के चोया गांव पहुंचीं। गांव पहुंचने पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष रविंद्र दास ने ग्रामीणों के साथ उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर गीता बालमुचू ने बूथ अध्यक्ष रविंद्र दास के 115 वर्षीय पिता आनंद दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। उनके चोया पहुंचने पर गांव की महिलाओं ने मकर पर्व के लोकगीत गाते हुए नृत्य किया और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता बालमुचू ने कहा कि मकर पर्व के अवसर पर चोया के ग्रामीणों के साथ खुशी साझा करना उनके लिए सुखद अनुभव है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी।

 

उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि गांव की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।

 

इस दौरान ग्रामीणों के साथ गुड़पीठा खिलाने की पारंपरिक रस्म भी निभाई गई। कार्यक्रम में झींकपानी मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो उर्फ पप्पू, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रसून बिरुवा, मुखिया पूनम देवगम, नित्यानंद गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *