Newsझारखण्ड

खुंटपानी में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा 

 

 

खुंटपानी(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिम सिंहभूम जिला के प्रखंड खुंटपानी स्थित पीएम उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया के प्रांगण में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से झारखंड शिक्षा परियोजना, पश्चिम सिंहभूम द्वारा विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक 2025-26 का आयोजन किया गया।

 

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, स्थानीय मुखिया दोनो बनसिंह और सच्चिदानंद ईचागुटू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक भी बैठक में शामिल हुए।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि उन्हें बच्चों को सही मार्गदर्शन देना चाहिए और शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसे कानूनी अपराधों को जड़ से खत्म करने की भी अपील की।

 

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से 18 अभिभावकों और 4 विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 18 बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। चार बाल संसद सदस्यों को मेडल और 9 शिक्षकों-शिक्षिकाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

सभी अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में शिक्षा की गुणवत्ता, नियमित उपस्थिति और परीक्षा परिणाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव और योगदान देने पर जोर दिया।

 

सभा के समापन समारोह में प्रभारी प्रधान अध्यापक अर्जुन पूर्ति ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *