Newsझारखण्ड

दुलेनवती बोयपाई पंचतत्व में विलीन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई तथा पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई की माता, सेवानिवृत्त हेड टीचर दुलेनवती बोयपाई का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव गिद्धबास में किया गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

दुलेनवती बोयपाई की उम्र 78 वर्ष थी। वे पिछले कुछ समय से रांची में इलाजरत थीं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पताहातु, चाईबासा स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत दुलेनवती बोयपाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

श्रद्धांजलि देने वालों में कांग्रेस के अशरफुल होदा, सुभाष नाग, अनुप्रिया सोय, त्रिशानु राय, अविनाश कोड़ाह, प्रीतम बांकिरा, सुरेश सावैयां, रवि कच्छप, कैरा बिरुवा, मासुम रजा, रितेश तामसोय, दिकु सावैयां, अनीष गोप, मो. सलीम, सुभाष राम तुरी, जगदीश सुंडी, अजय कुमार, संदीप सन्नी देवगम, चांद खान, विवेक विशाल प्रधान, नारंगा देवगम, राखी सालुजा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, समीर सुंडी, जितेन्द्र सिंह, सुशील दास और राज देवगम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

सभी ने दुलेनवती बोयपाई के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *