सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए टीम नागपुर रवाना
जमशेदपुर।


19 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 36वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 36वां ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड की महिला एवं पुरुष टीम 17 जनवरी को नागपुर के लिए रवाना हो गई। इस चैंपियनशिप के लिए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में दस दिवसीय चयन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।
महिला टीम की कप्तानी रिंकू तिवारी को सौंपी गई है। टीम में उषा महतो, सुप्रिया जोंको, बैजन्ती तिरिया, सुखमति तिरिया, प्रीती डूंगडूंग, मोनिका सुंडी, रश्मि सोय, जे. वाणी श्री, कोमल कुमारी, चांदनी सिंह, आयशा कुमारी, अन्नू मौर्या, चिंता कुमारी एवं पूनम पूर्ती शामिल हैं।
वहीं पुरुष टीम की कमान हेमंत महतो को सौंपी गई है। टीम में दीपक समद, संजय महतो, अमित राणा, मोहित तांती, प्रीतम मंडल, गगन महतो, प्रकाश मंडल, जुनैद अंसारी, शेख अलफैज़, सरफुद्दीन अंसारी, अर्नब चंदा, सागर महाकुर और बुधराम मुंडा शामिल हैं।
दोनों टीमों के कोच के रूप में सूर्यजीत सिंह एवं डॉ. प्रभात महतो खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। चयनित कुल 19 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी महिला वर्ग से तथा 8 खिलाड़ी पुरुष वर्ग से हैं, जो श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं श्रीनाथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं।
टीम की रवानगी से पूर्व विश्वविद्यालय प्रबंधन, कुलपति, कुलसचिव, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या एवं सचिव रंजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

