Newsझारखण्ड

पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक में हाई मास्ट लाइट की मरम्मत, चौक अब रोशन

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर के पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक में लंबे समय से खराब पड़े हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कर दी गई है। इससे दोनों प्रमुख चौक रात में पूरी तरह रोशन हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ महीनों से नगर परिषद की लापरवाही के कारण पोस्ट ऑफिस चौक का मुख्य हाई मास्ट लाइट लगभग नहीं जल रहा था, जिससे रात्रि में चौक अंधेरे में डूबा रहता था।

 

सदर बाजार स्थित जैन चौक में लगे हाई मास्ट लाइट में भी कई बल्ब खराब होने के कारण चौक की रोशनी कम थी, जबकि यह चहल-पहल वाला प्रमुख बाजार स्थल है। इससे स्थानीय लोगों को रात में आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था।

 

विगत दो माह पहले इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से उपायुक्त से अनुरोध किया गया था। उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया और हाई मास्ट लाइट की मरम्मत करवा दी। अब पोस्ट ऑफिस चौक और जैन मार्केट चौक दोनों पूरी तरह रोशन हैं और रात में सुरक्षा तथा आवाजाही के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार केशरी ने कहा कि उपायुक्त के सकारात्मक हस्तक्षेप से चौकों की रोशनी बहाल हुई है और इस पहल के लिए उन्होंने उपायुक्त का आभार प्रकट किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रयास से नगरवासियों को रात में सुरक्षित और सुगम आवाजाही का लाभ मिलेगा।

 

जिला प्रशासन की इस कार्यवाही से शहर के प्रमुख चौकों में सुरक्षा और सुगमता बढ़ी है। हेमंत कुमार केशरी ने कहा कि भविष्य में भी शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ऐसे मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *