राम मेला में उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक कार्यक्रम व टुसु रहा आकर्षण का केंद्र
ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सपादा सुवर्ण रेखा नदी तट पर आयोजित प्राचीन राम मेला का उद्घाटन आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, थाना प्रभारी कौशल कुमार,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो,पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा, मेला समिति अध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुण्डा आदि ने फीता काट कर किया। मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मेला समिति द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शक जमकर झुमे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक झलक पाने को लोग बेताब देखें गए। वहीं मेला में तीस फीट और 40 फीट ऊंची चौडल नुमा टुसु आकर्षक का केंद्र रहा। मेला समिति द्वारा टुसु चौडलों को पुरस्कृत भी किया गया। आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि टुसु मेला हमारी संस्कृति और पहचान है,इसे बचाए रखना सबों का कर्तव्य है। वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राम मेला का एक अलग पहचान व महत्व है, जिससे झारखंड और बंगाल के हजारों लोग उपस्थित होते हैं। उन्होंने लोगों को अपनी संस्कृति को बचाए रखने का अपील किया।मौके पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप प्रमुख मोहम्मद एकराम , मुखिया रामलाल सिंह, पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा,समिति के मदन सिंह मुण्डा, बृंदावन प्रामाणिक, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार महतो ,शशधर सिंह मुण्डा, गौरांग प्रामाणिक,सिदाम कालीन्दी आदि उपस्थित थे।




