Newsझारखण्ड

झारखंड में 90 दिवसीय ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0’ अभियान की शुरुआत

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में डीएलएसए चाईबासा ने 90 दिवसीय ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 2.0’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता को विवाद समाधान का प्रभावी और सुलभ माध्यम बनाकर जन-जन तक पहुंचाना है।

 

मौके पर मौहम्मद शाकिर ने बताया कि मध्यस्थता विवाद निवारण की वैकल्पिक प्रक्रिया है, जिसमें दोनों पक्ष मध्यस्थ की मदद से आपसी संवाद और सहयोग से समाधान निकाल सकते हैं। यह प्रक्रिया कम खर्चीली और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होती है।

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर यान दुर्घटना दावा, एनआई एक्ट धारा 138, व्यावसायिक विवाद, सेवा से संबंधित मामले, उपभोक्ता विवाद, भूमि अधिग्रहण विवाद और अन्य सिविल वादों का समाधान किया जा सकता है।

 

प्रधान जिला जज ने आमजन से अपील की कि वे अपने सुलहनीय मामलों के समाधान के लिए प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क करें और मध्यस्थता प्रक्रिया का लाभ उठाएं। उपरोक्त जानकारी प्राधिकरण के सचिव ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *