Newsझारखण्डसरायकेला

लेटेमदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जंगली हाथी का उत्पात

 

 

ईचागढ़- कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत लेटेमदा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में जंगली हाथी के उत्पात से भारी नुकसान हुआ है। हाथी ने दो राशन दुकान एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं तीन किसानों का खेतों में लगे सब्जी को भी नष्ट कर दिया। शिवेश्वर महतो तथा हेमंत महतो उर्फ कुईला महतो का गल्ला दुकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और दुकान में रखे समानों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा कालीनाथ सिंह मुण्डा का घर में रखे चावल व धान को भी चट कर गया।

वहीं हाथी ने राय सिंह मुंडा, ललिता सिंह मुंडा एवं दुलाल महतो का आलु खेती को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवज़े की मांग करते हुए क्षेत्र में हाथी के स्थायी समाधान की गुहार लगाई है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने क्षतिग्रस्त मकानों व अनाज व सब्जी का मुआवजा भुगतान करने का मांग वन विभाग से किया है। उन्होंने कहा कि हाथीयों को क्षेत्र से भगाया जाय । उन्होंने कहा कि लोग घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आए दिन हाथियो के द्वारा उत्पात मचाया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *