सड़क सुरक्षा को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए राजा राम गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष जनवरी माह में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनके बीच यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती है, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।


मुख्य अतिथि अगस्तीन कुल्लू ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में बड़ी बात है। जीत-हार से अधिक जरूरी स्वयं को निखारना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जैसी सामाजिक समस्या पर सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि मिलकर इस समस्या को कम किया जा सके।
नटराज संगीत विद्यालय के संचालक सुभाष घोष ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि सड़क सुरक्षा को कला और संस्कृति के माध्यम से और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही।

इस अवसर पर रोड सेफ्टी पी.आई.यू. टीम के आशुतोष कुमार, मोहम्मद हुसैन, कुबेर महतो और पंकज मिश्रा सहित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

