Newsझारखण्ड

चाईबासा से आईएसओ पंचायत अनुभव भ्रमण दल रवाना

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से पुनरुत्थान–राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत आईएसओ पंचायत में दो दिवसीय अनुभव भ्रमण के लिए जिले के पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की टीम को रवाना किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी सविता टोपनो की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाकर चाकुलिया प्रखंड, जिला–पूर्वी सिंहभूम के लिए प्रस्थान कराया।

 

जानकारी दी गई कि पुनरुत्थान–आरजीएसए भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय निकायों को अधिक सक्षम, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है।

इसके अंतर्गत निर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों का क्षमता निर्माण, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना तथा पंचायतों के अपने राजस्व स्रोतों को मजबूत करना शामिल है।

 

यह योजना ‘सबका साथ–सबका गांव–सबका विकास’ की सोच के साथ काम करती है। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्थानीय विकास को प्रोत्साहित किया जाता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *