Newsझारखण्ड

चक्रधरपुर में 500 फीट पीसीसी सड़क का उद्घाटन

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): सांसद जोबा माझी ने सोमवार को चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 में पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क सांसद निधि से करीब 8 लाख 15 हजार 600 रुपये की लागत से मास्टर के घर से डीपीएस स्कूल तक 500 फीट लंबाई में बनाई गई है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। सड़क निर्माण के बाद लोगों को सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि चक्रधरपुर उनका गृह क्षेत्र है और स्थानीय सांसद होने के नाते वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए रेलवे ग्रिड से बिजली बहाल कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में और भी विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

 

उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो युवा नेता उदय माझी, कनीय अभियंता हरिनंदन रजक, राजेश शर्मा, उदय जयसवाल, संतोष मिश्रा, गौस खान, मुकेश महतो, स्टीवेन ओलियारी, विनोद सिंह, पुष्पा दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *