नीमडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग
ईचागढ़- नीमडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नीमडीह पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में डिक्की , बैग , नंबर प्लेट, साइलेंसर आदि का गहनता पूर्वक जांच किया गया। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों एवं सवारियों का तलाशी लिया गया। थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान दो बिना नंबर का मोटरसाइकिल जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ है, को जप्त किया गया है। विधि सम्मत कारवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल करने, मोडिफाइड साइलेंसर लगाने एवं सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा।




