एम जी एम के अधीक्षक डॉ बलराम झा को ह्यूमन वेलफेयर ने तत्काल घायलों के बेहतर उपचार के लिए दी बधाई
टुसू मेला से लौटते समय एम जी एम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी पिक अप वन 407 के डिवाइडर से टकराने पर गाड़ी पलटने से लगभग 50 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे जिसमें मजदूर एवं बच्चे भी थे।एम जी एम थाना एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एम जी एम अस्पताल पहुंचाया गया।इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक समय में आने पर एम जी एम मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर बलराम झा ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर,पीजी जूनियर डॉक्टर और स्टाफ के मदद से सारे मरीजों का आपातकालीन समय में जल्दी से जल्दी उपचार शुरू किया गया और एक मरीज़ जो गंभीर रूप से घायल था उसे रांची रिम्स हॉस्पिटल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर,अध्यक्ष मतीनुल हक अंसारी,सचिव मुख्तार आलम खान,ओल्ड ऐज होम के अध्यक्ष भास्कर कुमार,केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी ने अधीक्षक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके टीम के सभी सदस्य जिसमें सीनियर व जूनियर डॉक्टर, पीजी डॉक्टर,सिस्टर एवं सुरक्षा कर्मियों को भी अधीक्षक द्वारा बहुत बधाई दी गई।



