LatestNewsNews postझारखण्ड

आठवले का खुला प्रस्ताव: मोदी के साथ आएं हेमंत सोरेन, झारखंड का विकास होगा तेज

रांची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने झारखंड नवनिर्माण रैली के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुले आम न्योता देते हुए कहा कि अगर वे कांग्रेस का साथ छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए के साथ आते हैं, तो राज्य का विकास तेज़ी से होगा।

आठवले ने रैली में अपनी पार्टी की झारखंड प्रदेश कमेटी की घोषणा भी की और कहा कि एनडीए के सहयोग से झारखंड को केंद्र सरकार की आर्थिक और प्रशासनिक मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल RPI झारखंड में पूरी तरह सशक्त नहीं है, इसलिए आगामी विधानसभा और निकाय चुनावों में सीटों का फैसला संगठन मजबूत होने के बाद किया जाएगा।

रैली में आठवले ने झारखंड आंदोलन और शिबू सोरेन के योगदान को याद किया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास तेज़ हुआ है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है।

साथ ही उन्होंने मुंबई में झारखंड भवन बनाने की घोषणा की, जिससे राज्य के व्यवसायियों को सुविधा मिलेगी। आठवले ने कहा कि एनडीए को जनता का स्वाभाविक समर्थन मिलता है और राज्य के विकास में इस कदम से तेजी आएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *