Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने फीता काटकर बिरीगोड़ा टुसू मेला में किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

 

चांडिल प्रखंड अंतर्गत बिरीगोड़ा में आयोजित पारंपरिक टुसू मेला में मंगलवार को लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।टुसू मेला समिति बिरीगोड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्र की विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे इस तरह के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि हमारी लोक परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, कमिटी के संरक्षक दिलीप कुमार महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह सरदार, प्रदीप कुमार महतो, बादल महतो, रवीन्द्र तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में मेला प्रेमी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *