झारखण्ड

जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट +2 जिला उच्च विद्यालय, चाईबासा के मैदान में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड के सौजन्य से जिला स्तरीय एकदिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मंझगांव विधायक निरल पूर्ति, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त चंदन कुमार और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

 

अतिथियों का स्वागत कृषि विभाग द्वारा पौधा, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक बिरुवा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम कृषि और वनोपज आधारित जिला है। किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे कम लागत में अधिक लाभ मिल सके। जोबा माझी ने कहा कि कृषि मेले के माध्यम से किसानों को नई तकनीक और योजनाओं की जानकारी दी जाती है। निरल पूर्ति और जगत माझी ने भी किसानों से कृषि के नए अवसर अपनाने की अपील की।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, 90 प्रतिशत अनुदान पर पंपसेट, मत्स्य विपणन योजना के तहत मछली परिवहन वाहन, किसान कार्ड सहित लगभग 60 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसके बाद अतिथियों ने कृषि प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *