अनुप्रिया सोय ने नगर परिषद अध्यक्ष के लिए की आवदेन
चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर परिषद, चक्रधरपुर के अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को इच्छुक पूर्व सांसद दिवंगत विजय सिंह सोय के सुपुत्री कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अनुप्रिया सोय ने दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन प्रपत्र गुरुवार को कांग्रेस भवन,चाईबासा में कार्यालय सचिव सुशील दास को सौंपी है।


अनुप्रिया सोय ने अपने आवेदन में कहि है कि कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के व्यापक हित में कार्य की हूँ।
वर्तमान में कई सामाजिक तथा धर्मिक संगठनों से जुड़े होने के नाते नगर परिषद,चक्रधरपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों से लगातार जुड़ी हुई हूँ । चक्रधरपुर शहर का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को लेकर मैं इस चुनावी समर में उतारने जा रही हूँ। जल, सड़क , नाली , बिजली , सफाई , रोजगार और जरुरतमंदों के अधिकार , स्थानीय मुद्दे तथा महिलाओं के अधिकार मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय , जिला सचिव जगदीश सुंडी , यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां , नगर अध्यक्ष मो०सलीम , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , युवा कांग्रेस पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शिवकर बोयपाई , वरीय कांग्रेसी जुम्बल सुंडी , जितेन्द्र सिंह , प्रताप पुरती , गणेश किस्कु आदि मौजूद थे।

