मानगो में एनसीपी की बैठक, संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
एनसीपी पार्टी द्वारा मानगो क्षेत्र में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कन्हैया अग्रवाल ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष सौरव ओझा ने किया।


कार्यक्रम में एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय तथा प्रदेश जिला अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि एनसीपी मानगो क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उलीडीह निवासी श्री आदर्श शर्मा को उलीडीह मंडल का नवनियुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक अवसर दिया जाएगा। राजनीति में सकारात्मक और बड़े बदलाव के लिए पढ़े-लिखे युवाओं का आगे आना आवश्यक है, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा को अवसर मिल सके।
डॉ. पांडेय ने यह भी कहा कि एनसीपी आने वाले समय में युवाओं को अधिक संख्या में चुनावी मैदान में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिससे युवाओं को राजनीति में अपनी भागीदारी निभाने का भरपूर अवसर मिले।
कार्यक्रम में जितेन्द्र मिश्रा, सौरव ओझा, तेजपाल सिंह टोनी, कन्हैया अग्रवाल, विनोद सिंह, मनोज मलहान एवं आशुतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
भवदीय
डॉ. पवन पांडेय
राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी
झारखंड, उड़ीसा एवं बिहार
एनसीपी (नगर निकाय)

