LatestNewsNews postझारखण्ड

एनआरएसपी की पहल, सरस्वती पूजा पर बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर एनआरएसपी (नारायण रेकी सत्संग परिवार, चाईबासा) की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। 

 

कार्यक्रम की शुरुआत रुंगटा मैरिज हाउस में विधिवत सत्संग के आयोजन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और संस्था के सदस्य शामिल हुए।

 

सत्संग के पश्चात एनआरएसपी द्वारा मेरी टोला ‘बी’ आंगनवाड़ी और मेरी टोला ‘सी’ आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 50 बच्चों को किताबें और कॉपियां प्रदान की गईं। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

संस्था के सदस्यों ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को रुंगटा मैरिज हाउस में नियमित रूप से सत्संग का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।

 

इस पुनीत कार्य से बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने एनआरएसपी की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

 

कार्यक्रम में एनआरएसपी की शिक्षिकाएं और सदस्य शिल्पा मूंदड़ा, पूनम सराफ, स्वती पाड़िया, मीनू लोधा, बबीता सराफ, सविता सराफ, चंदा शर्मा और नम्रता टौंक उपस्थित थीं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *