LatestNewsNews postझारखण्ड

स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर चाईबासा के टुगरी स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “जय हिंद” के नारे लगाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद नगर संयोजक दिलीप साव ने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज ने न केवल भारत में बल्कि एशिया के अन्य देशों में भी सैनिक तैयार किए। नेताजी का नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया।

 

श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम में जिला संयोजक रामावतार राम, रवि प्रताप कटियार, महतो कामेश्वर विश्वकर्मा, जितेंद्र मद्धेशिया, अजीत पोद्दार, श्यामल दास, पंकज खिरवाल, रोहित दास, बिरजू रजक, जय किशन विरूली, संजय जांगिड़, विवेक गुप्ता, उल्लास नाग, मुकेश योगी, अंगद साव, मिलन महतो, गौर चंद्रमुखी सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *