Newsझारखण्ड

वीनस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

 

वीनस पब्लिक स्कूल द्वारा अनमोल पैलेस, रोड नंबर–15 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में आज़ादनगर शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से समाज में मिल-जुलकर रहने की भावना विकसित होती है और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

विद्यालय की प्रिंसिपल दिलशाद खातून ने प्रेरणादायक भाषण देते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया। वहीं विद्यालय के निदेशक शब्बीर अहमद ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है.

कार्यक्रम के दौरान नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अफताब सर (डायरेक्टर, बेस्ट कोचिंग सेंटर) एवं स्कूल इंचार्ज आरती झा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

प्रतियोगिताओं में नीडल एंड थ्रेड रेस में नूर साबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शबाना परवीन प्रथम रनर-अप एवं सब्रीन परवीन द्वितीय रनर-अप रहीं। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में स्टडेंट्स VII के लड़कों ने स्टडेंट्स VIII को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *