राजनगर प्रखंड कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
राजनगर:प्रखंड में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया.


गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सीओ श्रवण कुमार,डॉ अर्जुन सोरेन, प्रखंड प्रमुख आरती हाँसदा, उप प्रमुख सुमना देवी, जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, सुलेखा हाँसदा सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक डॉ अर्जुन सोरेन ने झंडा फहराया.
राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
इसके अलावा प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय में बीपीओ ममता दुवे ने झंडोत्तोलन कर गणतंत्र दिवस मनाया.
सभी स्थानों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ.प्रखंड विकास पदाधिकारी,
मलय कुमार ने कहा
“गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है. हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए. राजनगर थाना प्रभारी, विपुल कुमार ओझा ने कहा
“गणतंत्र दिवस देश की एकता, अखंडता और कानून के सम्मान का प्रतीक है. पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है.


