JamshedpurNewsझारखण्ड

टेल्को वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित हुआ ध्वजारोहण समारोह  

 

 

जमशेदपुर: टेल्को वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में यूनियन पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेताओं की उपस्थिति रही।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से INTUC के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’, जनता दल (यू) के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष रणप्रताप सिंह, जिला महासचिव हरेराम सिंह, कन्वे वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान सागर, टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे एवं प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संविधान, लोकतंत्र तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हितों की सुरक्षा के लिए एकजुटता आवश्यक है और संविधान ही देश की एकता और मजबूती का आधार है।

ध्वजारोहण समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *