गुमला में बुजुर्ग महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, डायन-बिसाही के शक में मर्डर
झरिया (धनबाद) :


झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल्मीकि कॉलोनी, पूर्वी कोयरीबांध निवासी एक महिला ने झरिया कपड़ा पट्टी के एक दुकानदार पर गाली-गलौज, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मंजू देवी ने इस संबंध में झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में मंजू देवी ने बताया कि वह निजी कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। रोज़ की तरह वह अपने कार्यस्थल पर साफ-सफाई कर रही थीं, तभी पास की दुकान के संचालक सुनील केसरी ने उन्हें अपनी दुकान के सामने सफाई करने को कहा। महिला का आरोप है कि पूर्व में सफाई कराने के बाद उक्त व्यक्ति मजदूरी का भुगतान नहीं करता था, इसी कारण उन्होंने इस बार सफाई करने से इंकार कर दिया।
इसी बात से नाराज़ होकर दुकानदार ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। महिला के अनुसार आरोपी ने झाड़ू छीनकर उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की नीयत उनके प्रति ठीक नहीं थी।
मंजू देवी ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

