पोटोबेड़ा में नव जागृति संघ की ओर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत
खरसावां प्रखंड अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव में नव जागृति संघ की ओर से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़, लड़कियों का दौड़, लड़कियों का बैलून फोड़, महिलाओं का हण्डी फोड़, बच्चियों का दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बड़ी लड़कियों का दौड़, बच्चों का मेंढक रेस, लड़कियों का चम्मच रेस, महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस, जवानों का दौड़, जवानों का साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई. समापन समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया.



इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलकूद का मानव जीवन में विशेष महत्व है. गांवों में इस तरह के आयोजन न केवल स्वस्थ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि आपसी सहयोग, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करता है. मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगबंधु महतो, आजसू नेता राम रतन महतो, प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, सुदर्शन नायक,सुरसिंह जारिका, दिनेश मुदुईया, राकेश महतो, महावीर स्वाईं, जयपाल जारिका, बलराम नायक, रूपापति नायक, सोहनलाल महतो, सीताराम महतो, परमेश्वर तांती आदि उपस्थित थे.

