Newsझारखण्ड

पूर्ववर्ती छात्रों ने गुरुजनों को दी गुरु दक्षिणा

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): मध्य विद्यालय अंधारी में सरस्वती पूजा के अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया।

 

कार्यक्रम के तहत पूर्व छात्रों ने सेवानिवृत्त शिक्षक रूपनारायण बिरूवा, मिथिला सिंकू, राम प्रसाद पान, शिरीष चंद्र बेहरा, नारायण सिंह सिरका तथा प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र पान को शाल, गमछा, डायरी एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर गुरु दक्षिणा दी।

यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र पान की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री पान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में गुरुजनों के प्रति आदर, प्रेम और सम्मान की भावना मजबूत होती है तथा गुरु-शिष्य परंपरा को बनाए रखने में मदद मिलती है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व छात्र पशुपतिनाथ नायक, संतोष गोप, जसवंत नायक, सलीमा हेंब्रम, निरंजन पान, शर्मिला हेंब्रम, बबीता नायक और विप्लविनी पात्रा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम हेंब्रम, एसएमसी अध्यक्ष नारायण हेंब्रम तथा बीपीओ सुभाष सुंडी भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *