Newsझारखण्ड

नगर पालिका चुनाव–2026 को लेकर कोषांगों की समीक्षा बैठक

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में नगर पालिका चुनाव–2026 के सफल और सुचारु आयोजन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में गठित सभी कोषांगों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक कोषांग द्वारा अपने-अपने दायित्वों के अंतर्गत किए गए कार्यों और प्रगति की जानकारी साझा की गई।

 

समीक्षा के क्रम में आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि नगर पालिका चुनाव–2026 निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

 

बैठक में नगर पालिका चुनाव के लिए गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी और समीक्षा की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *