Newsझारखण्ड

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में वेस्ट सिंहभूम के 37 कराटे खिलाड़ी लेंगे भाग 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को रांची स्थित खेल गांव में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में झारखंड के लगभग 15 जिलों से करीब 500 कराटे खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

 

इस प्रतियोगिता में जेकेएआई झारखंड वेस्ट सिंहभूम की ओर से कुल 37 कराटे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप में काता एवं कुमीते स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

 

प्रतियोगिता में सफल गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ कैश अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

 

*चैंपियनशिप में भाग लेने वाले वेस्ट सिंहभूम के कराटे खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं* —

रंजीत महतो, कोनिका बिरूवा, जेनिथ गुड़िया, हिमांशु बिरूवा, मिसका गागराई, सुप्रिया कुमारी, श्रेश्री कुंकल, मनीषा सरदार, मनीष सरदार, शंकर चातर, करण सोय, सार्थक गुप्ता, सुप्रिया सुंडी, भावनी कुमारी, राहुल लियांगी, अंजलि समड, प्रेम बिरूवा, आशीष कुमार सिंहा, समीर सुंडी, दिशानी हेंब्रम, आयन तीऊ, आदित्य सवैया, सिद्धार्थ नंदी, ऋतिक देवगन, राजा घोष, हेमा जामुदा, सलोनी मुंडरी, प्रज्ञा कुमारी, समृद्धि जारिका, निर्मला हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, सौरभ बिरूवा, रमन विरूली, तरुण वोवोंगा, अंश मछुवा, दिव्यानी तिरिया एवं देवाशीष गोप।

 

टीम के कोच के रूप में रवि मछुवा एवं टीम मैनेजर के रूप में संजय कुमार प्रसाद की भूमिका रहेगी।

 

यह जानकारी जेकेएआई झारखंड एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *