बड़ा सरगीडीह में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई व मुखिया ने किया पुरस्कृत
खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत जय मां पाऊडी़ बड़ा सरगीडीह की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, विशिष्ट अतिथि में पंचायत के मुखिया सिनी गागराई व शिक्षक समाजसेवी मनोज गागराई शामिल हुए. खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों का दौड़, लड़कियों का दौड़, जवानों का दौड़, लड़कियों का सुई धागा रेस, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लड़कियों का बैलून फोड़, महिलाओं का म्यूजिकल चेयर रेस, जवानों का जूता रेस, जवानों का साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई.



जिसमें सफल प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया. इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि ऐसे ग्रामीण खेल आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य है.

खेल बच्चों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाते हैं, उसमें अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करते हैं. वहीं पंचायत के मुखिया सिनी गागराई ने कहा कि खिलाड़ी को पूरे लग्न के साथ मेहनत की आवश्यकता है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर ग्राम प्रधान बसंत प्रधान, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, दशरथ महतो, रंगबाज बेहरा, गोपाल प्रधान, गौरांग प्रधान, अजय प्रधान, पितवाश प्रधान, कुनी बोनी बोदरा आदि उपस्थित थे.

