JamshedpurNewsझारखण्ड

आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को गति देने वाला बजट: सुधांशु ओझा

 

 

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने केंद्रीय बजट को संतुलित बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि नए भारत, नए दृष्टिकोण और नई कार्य संस्कृति के प्रतीक में इस बजट को देखा जा सकता है। बजट में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास सुनिश्चित करना तीन प्रमुख कर्तव्यों को इस बजट में शामिल किया गया है। घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना इस बजट का लक्ष्य है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *