Newsझारखण्ड

नगरपालिका चुनाव–2026 : नामांकन पत्रों की बिक्री में चाईबासा और चक्रधरपुर में दिखी सक्रियता

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कार्यालय द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 को लेकर नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री से संबंधित प्रतिवेदन जारी किया गया है। यह जानकारी सूचना भवन (मीडिया कोषांग) से प्रेस विज्ञप्ति संख्या 14/2026 के माध्यम से बुधवार, 04 फरवरी 2026 को दी गई।

 

जारी प्रतिवेदन के अनुसार नगर परिषद चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है, जिसमें 01 महिला एवं 12 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 23 तक कुल 103 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई है। इसमें 50 महिला एवं 53 पुरुष उम्मीदवारों ने नाम-निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं।

 

इसी तरह नगर परिषद चाईबासा में अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री हुई है। इनमें 01 महिला एवं 11 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 21 तक कुल 117 नाम-निर्देशन प्रपत्रों की बिक्री दर्ज की गई है, जिसमें 59 महिला एवं 58 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।

 

नामांकन पत्रों की इस बिक्री से यह स्पष्ट है कि नगरपालिका चुनाव–2026 को लेकर दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में उम्मीदवारों के बीच उत्साह और चुनावी सक्रियता बढ़ती जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *