Newsझारखण्ड

नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, शिकायत के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी   

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है।

 

आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव से संबंधित शिकायतों एवं अनियमितताओं पर निगरानी रखी जाएगी।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, किसी भी प्रकार की चुनावी शिकायत अथवा अन्य अनियमितताओं की जानकारी राज्य नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है। इसके लिए दूरभाष संख्या 8987791131 एवं 8987791132 जारी की गई है।

 

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए किसी भी प्रकार की शिकायत या सूचना दिए गए संपर्क नंबरों पर अवश्य साझा करें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *