Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव में सियासी उलटफेर, झामुमो ने मानगो और आदित्यपुर में मेयर प्रत्याशियों को दिया समर्थन

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अलग-अलग नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में दलों के समर्थन और नामांकन वापसी से चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं।

धनबाद के बाद झामुमो ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए जेबा कादिरी और आदित्यपुर नगर निगम में भूगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन को समर्थन देने की घोषणा की है। इसी क्रम में झामुमो समर्थित प्रत्याशी शकुंतला महली ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया।

मानगो में कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता, भाजपा समर्थित संध्या सिंह समेत कई प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय बन गया है। आदित्यपुर में झामुमो समर्थित डब्बा सोरेन के सामने भाजपा की प्रभाषिणी कंडुलना और कांग्रेस के विक्रम किस्कू चुनावी मैदान में हैं।

धनबाद नगर निगम में भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह के मैदान में बने रहने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। गिरिडीह, मेदिनीनगर, रांची, हजारीबाग और जुगसलाई समेत अन्य निकायों में भी पार्टी समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों की लंबी सूची सामने है।

कुल मिलाकर नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या और दलों की रणनीति ने चुनावी तस्वीर को रोचक और चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *