Newsझारखण्ड

सीआईपी के 156 सुरक्षाकर्मियों की पीड़ा सुनी आदित्य साहु ने, न्याय का दिया भरोसा

सीआईपी कांके में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहु ने शुक्रवार सुबह अपने पैतृक आवास कुच्चू में सीआईपी में तैनात रहे 156 सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को विस्तार से सुना। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने अपनी नौकरी से अचानक हटाए जाने से जुड़ी पीड़ा और भविष्य की आशंकाओं को साझा किया।

आदित्य साहु ने कहा कि लंबे समय तक ईमानदारी और निष्ठा के साथ संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को इस तरह सेवा से हटाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसका असर सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके परिवार भी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि प्रभावित सुरक्षाकर्मियों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित विभागों और अधिकारियों से बातचीत कर न्यायसंगत समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षाकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी मांगों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *