बड़ा गुटिया पंचायत में मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन

चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से PLCPC का गठन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, मुण्डा प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। समिति पंचायत स्तर पर बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेगी। बैठक में Piramal Foundation के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही। उन्होंने बाल हितैषी पंचायत के निर्माण एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया। यह पहल पंचायत में बाल संरक्षण को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



