Newsझारखण्ड

वार्ड 16 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के समर्थन में वार्ड कमेटी का गठन

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 16 में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में वार्ड कमेटी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड 16 प्रभारी मनीष राम और जितेंद्र ओझा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

वार्ड कमेटी गठन के दौरान नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार, विरेंद्र कुमार गुल्लू, सुशील कुमार साव, डिप्लू ठाकुर, गणेश तिवारी, मृदुला निषाद, गौरव राम, महेंद्र विश्वकर्मा, भोला सोलंकी, द्वारिका शर्मा, प्रमोद सोनकर, आरती देवी, रिया कुमारी, शोभा देवी, सुनीता देवी, रश्मि सोलंकी और शंकर ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सभी ने एकजुट होकर चुनावी रणनीति और प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की।

 

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी लड्डू खिरवाल को भारी मतों से विजयी बनाया जाएगा। सभी सदस्यों ने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या छह, बिस्किट छाप चुनाव चिन्ह पर मतदान करें। वक्ताओं ने कहा कि रमेश खिरवाल को विजयी बनाकर वार्ड और नगर के समग्र विकास को गति दी जाएगी।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि नगर के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि रमेश खिरवाल के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *