साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा हेंसल में 9वां वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
राजनगर: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल में विद्यालय का 9वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अमोदिनी महतो, रोटरी क्लब के प्रबंधक सुनीत कुमार, केरला पब्लिक स्कूल कदमा की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अर्चना मैम तथा विद्यालय की सचिव जयंती शांता के स्वागत के साथ की गई। इसके पश्चात प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, समिति सचिव अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती देवी रमन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। गणेश वंदना के साथ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के बच्चों नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को सामाजिक सीख देते हुए लोगों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया। मुख्य अतिथि और विद्यालय सचिव ने अपने प्रभावशाली संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की।

इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर जयंती संताने बताया कि प्रतिवर्ष बच्चों के अंदर नहीं उत्साह उमंग एवं उनके अंदर के प्रतिभा को बाहर लाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, संदीप, आनंद, अजय, प्रियंका, रिचा, निमृत, आस्था, नीता, सौम्या, राखी, पल्लवी, सुमित्रा, जय श्री, प्रोमित एवं स्नेहा सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।


