JamshedpurNewsझारखण्ड

एल.बी.एस.एम. कॉलेज में Sadar aspataal aur Lal Bahadur Shastri Memorial College ke sanyukt tatvadhan mein aayojit ki gai “मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति” विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

 

एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर में दिनांक 11 फरवरी 2026 को “मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के आईक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सेमिनार हॉल में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. महेश हेम्ब्रम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने नशा सेवन के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया और इसे युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया।

विशिष्ट वक्ता डॉ. स्मिता हेम्ब्रम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए. के. झा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व निर्माण भी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर निरंतर संवाद होना चाहिए।

आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. मौसुमी पॉल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक कल्याण के प्रति भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जागरूकता संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सेमिनार हॉल में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुना और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। कॉलेज प्रशासन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *