LatestNewsझारखण्ड

नीला नाग ने महिला समिति के साथ रमेश खिरवाल के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग ने महिला समिति के साथ विभिन्न वार्डों में सघन प्रचार अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान नीला नाग ने आम मतदाताओं से बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर रमेश खिरवाल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में नगर परिषद के माध्यम से जो विकास कार्य शुरू किए गए थे, उन्हें आगे बढ़ाने का काम रमेश खिरवाल ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि रमेश खिरवाल को नगर की समस्याओं की जानकारी है और वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए कार्ययोजना के साथ मैदान में हैं।

अभियान के दौरान रूपा दास और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने अलग-अलग वार्डों में घर-घर जाकर विशेष रूप से महिलाओं से संपर्क किया और रमेश खिरवाल के समर्थन में मतदान की अपील की।

प्रचार के दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई।
समर्थकों ने कहा कि महिला मतदाताओं का सहयोग चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में लगातार राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *