खूंटपानी में विधायक प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि ने किया दो योजनाओं का शिलान्यास
खरसावां विधायक दशरथ गागराई के अनुपस्थिति में गुरुवार को उनके प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा व सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों ने खूंटपानी के रूईडीह पंचायत के मुरह बांध में गार्डवाल निर्माण कार्य व बड़ाचिरू में ग्रामीण कल्याण अस्पताल में चारदीवारी निर्माण एवं पार्किंग सेड मरम्मती निर्माण कार्य का शिलान्यास नरियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया.



इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया ने कहा कि स्थानीय विधायक के प्रयास से क्षेत्र में विकास कार्य की रफ्तार बढ़ी है. जल्द ही प्रखंड क्षेत्र में अन्य योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर धरातल में उतारने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडारी,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू, मुखिया मालती तियू, राहुल बानरा, कोना पुरती,श्याम लाल तियू,सुदराय पाड़ेया, हरिचरण कुम्हार, गोपी बोदरा, जोसेफ पुरती, आर्यन पुरती, नरेश पुरती, मुन्नी पाड़ेया आदि मौजूद थे.

