Newsझारखण्ड

पश्चिमी सिंहभूम में पीडीएस दुकानदारों का प्रशिक्षण 14 से 18 फरवरी तक, सभी प्रखंडों में होगा आयोजन  

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 14 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित तिथि और समय पर होगा।

 

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया, ई-पॉस मशीन का संचालन, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, ई-केवाईसी, स्टॉक संधारण, ऑनलाइन प्रविष्टि और मासिक प्रतिवेदन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निर्धारित दर पर खाद्यान्न वितरण, पारदर्शिता बनाए रखने और शिकायत निवारण प्रक्रिया के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

 

14 फरवरी को तांतनगर और कुमारडुंगी प्रखंड में प्रशिक्षण होगा। 16 फरवरी को जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, सदर चाईबासा और खूंटपानी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 17 फरवरी को झींकपानी, टोंटो, चक्रधरपुर, सोनुवा/गुदड़ी और गोईलकेरा में प्रशिक्षण होगा। 18 फरवरी को बंदगांव तथा मनोहरपुर/आनंदपुर प्रखंड में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

 

प्रशिक्षण कार्य में सुशील कंडीर (एमओ, खूंटपानी), तपन कुमार महतो (ई-पॉस, टीएसई), सुप्रितम चन्द्र (ई-पॉस, टीएसई) और संगीता वर्मा (जन वितरण प्रणाली) को प्रशिक्षक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

 

सभी संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान की सूचना देकर उनकी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत मुखिया, प्रखंड प्रमुख, ग्रामीण मुण्डा और दुकानदारों को भी सूचना प्रेषित की गई है। अल्पाहार की व्यवस्था के लिए भालोटिया, चाईबासा को निर्देशित किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *