Newsझारखण्डसरायकेला

मारूति नंदन मनोकामना महादेव मंदिर में शिव रात्रि को भुत प्रेत संग शिवजी का निकला भव्य बारात   

 

 

विधायक व एसडीपीओ हुए शामिल

 

ईचागढ़ – प्रखंड क्षेत्र के ईचागढ़ थाना परिसर में रविवार को मारूति नंदन मनोकामना महादेव मंदिर में महा शिवरात्रि धुमधाम से मनाया गया। मनोकामना शिव मंदिर मे रूद्राभिषेक, शिव बारात व शिव विवाह का उद्घाटन विधायक सविता महतो, थाना प्रभारी बजरंग महतो, समिति के अध्यक्ष अरूण माझी , सचिव अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष बासुदेव चटर्जी, उपाध्यक्ष छुटु घोष, उप कोषाध्यक्ष बनमाली रजक, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो , विश्वनाथ उरांव आदि ने फीता काट कर किया। वहीं समिति द्वारा विधायक एवं अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के बाद बरानसी के पंडित चन्द्रभान शास्त्री के द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया। वहीं भुत प्रेत के साथ शिव बारात गाजे बाजे के साथ जुलूस के शक्ल में पुरे टीकर गांव का भ्रमण कर बाराती आगम के बाद शिव विवाह कराया गया। बारात में हर हर महादेव,जय बजरंगबली के जयघोष से पुरे वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं के लिए दिन से रात तक खुला भंडारा का आयोजन किया गया।रात को शिव जागरण में कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं विधायक ने कहा कि ईचागढ़ थाना परिसर में समिति द्वारा भव्य रूप से महाशिवरात्रि पुजा कराया जाता है , जो क्षेत्र के लोगों का थाना से एक बेहतर संबंध स्थापित होता है। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र का तरक्की का कामना किया। जिसमें मौके पर अमित सिन्हा, ललित घोष, पुजा सिंह, भोलानाथ गोराई, गणेश गोराई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *